Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

भारत अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर यूथ टेस्ट सीरीज 2-0 से जीती

भारत की जीत में वेदांत त्रिवेदी ने नाबाद 33 रन की पारी खेली और चौका लगाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। कप्तान आयुष म्हात्रे ने 13 रन, विहान मल्होत्रा ने 21 रन और राहुल कुमार ने नाबाद 13 रन बनाए।

08 Oct 2025

भारत अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर यूथ टेस्ट सीरीज 2-0 से जीती

मैकाय (ऑस्ट्रेलिया)। भारत अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को दूसरे यूथ टेस्ट में हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया। ग्रेट बैरियर रीफ एरेना में खेले गए मुकाबले में भारत ने 81 रनों का लक्ष्य 13 ओवर से भी कम में हासिल कर लिया और 7 विकेट से जीत दर्ज की। यह दौरा भारत अंडर-19 टीम के लिए बेहद सफल रहा। टीम ने पूरे दौरे में सभी 5 मुकाबले जीते, जिनमें तीन वनडे और दो टेस्ट शामिल थे।

भारत की जीत में वेदांत त्रिवेदी ने नाबाद 33 रन की पारी खेली और चौका लगाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। कप्तान आयुष म्हात्रे ने 13 रन, विहान मल्होत्रा ने 21 रन और राहुल कुमार ने नाबाद 13 रन बनाए। हालांकि वैभव सूर्यवंशी बिना खाता खोले आउट हो गए। वेदांत त्रिवेदी दौरे के सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने वनडे में 173 रन और टेस्ट में 198 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने टेस्ट में 133 रन बनाकर दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और वनडे में भी 124 रन के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 135 रन बनाए। जवाब में भारत ने पहली पारी में 171 रन बनाकर 36 रनों की बढ़त हासिल की और इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 116 रनों पर समेट दिया। गेंदबाजी में नमन पुष्पक और हेनिल पटेल ने तीन-तीन विकेट झटके। ऑस्ट्रेलिया की ओर से विकेटकीपर एलेक्स ली यंग ने सर्वाधिक 38 रन बनाए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारत अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर यूथ टेस्ट सीरीज 2-0
भारत की जीत में वेदांत त्रिवेदी ने नाबाद 33 रन की पारी खेली और चौका लगाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। कप्तान आयुष म्हात्रे ने 13 रन, विहान मल्होत्रा ने 21 रन और





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News